नीमच टुडे न्यूज़ | Indian National Congress (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) द्वारा मंगलवार को नीमच के घंटाघर क्षेत्र में सर्राफा व्यापारियों और कारीगरों के साथ जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने व्यापारियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और प्रधानमंत्री के “सोना मत खरीदो” बयान पर चर्चा की। व्यापारियों ने कहा कि सरकार को जनता को सलाह देने से पहले अपने फिजूलखर्चे कम करने चाहिए। व्यापारियों के अनुसार इस तरह के बयानों से बाजार में भ्रम की स्थिति बन रही है और छोटे कारीगरों व मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष Tarun Baheti ने कहा कि सर्राफा व्यवसाय लाखों परिवारों की आजीविका का आधार है। कांग्रेस नेताओं ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।