सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने अधिकारियों को दिए निर्देश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | हिमांशु चंद्रा ने जिले के सभी सेवानिवृत्त एवं मृत शासकीय कर्मचारियों के पेंशन और स्वत्व संबंधी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को आयोजित समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि लंबित मामलों का अधिकतम एक माह में निराकरण कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एडीएम बी.एस. कलेश, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, सभी एसडीएम एवं जिला अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर ने डीबीटी के माध्यम से लंबित हितग्राही भुगतान की समीक्षा करते हुए असफल भुगतानों की व्यक्तिगत जांच कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही शेष किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए राजस्व अमले को सक्रिय करने और पटवारियों को साप्ताहिक लक्ष्य देने को कहा। कलेक्टर ने स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

Top