कलेक्टर कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 अधिकारी-कर्मचारियों की जांच में कई लोगों में बीपी और शुगर की समस्या मिली | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | Himanshu Chandra के निर्देशानुसार मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. मनीष यादव के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें 190 अधिकारी-कर्मचारियों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और बीएमआई की जांच की गई। जांच के दौरान 109 लोगों के ब्लड सैंपल भी लिए गए। स्वास्थ्य परीक्षण में 23 कर्मचारियों में हाई ब्लड प्रेशर और 17 लोगों में हाई ब्लड शुगर की समस्या पाई गई। संबंधित कर्मचारियों को स्वास्थ्य परामर्श देकर आवश्यक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में संपर्क करने की सलाह दी गई। डॉ. मनीष यादव ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच से गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान संभव होती है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

Top