नासा-जावद में विस्फोटक गोदामों का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का अधिकारियों ने लिया जायजा।@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर मनासा एवं जावद तहसील क्षेत्र में संचालित विस्फोटक भंडारणों का अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। मनासा एसडीएम किरण आंजना, तहसीलदार मुकेश निगम, नायब तहसीलदार रूपसिंह राजपूत एवं संबंधित पटवारियों की उपस्थिति में उचेड़ स्थित जय माता दी इंटरप्राइजेस के विस्फोटक गोदाम का निरीक्षण किया गया, जहां गोदाम पूरी तरह खाली पाया गया। वहीं सांडिया स्थित श्री अनिल मूंदड़ा एंड कंपनी के गोदाम में 25 एमएम जिलेटिन रॉड, डेटोनेटिंग फ्यूज, ई-डेट एवं डीटीएच/टीएलडी सामग्री नियमानुसार संग्रहित मिली। निरीक्षण के दौरान गोदाम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी पाई गई। दूसरी ओर जावद एसडीएम प्रीती संघवी ने भी क्षेत्र के विस्फोटक एवं पटाखा गोदामों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा नियमों के पालन हेतु लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं।

Top