24 वर्षों से हरियाली का संदेश दे रहे 'वृक्षमित्र' आशीष व्यास, अब तक 40 हजार पौधे निःशुल्क वितरित | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मंदसौर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्डिया इस्तमुरार में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक आशीष व्यास पिछले 24 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2002 से वे अपने व्यक्तिगत खर्च पर निःशुल्क पौधों का वितरण और वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं। अब तक वे करीब 40 हजार पौधों का वितरण और रोपण करवा चुके हैं, जिसके कारण उन्हें शिक्षा विभाग और सामाजिक संस्थाओं में "वृक्षमित्र" के नाम से पहचान मिली है। आशीष व्यास ग्रामीण क्षेत्रों, विद्यालयों, सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में स्वयं पौधे पहुंचाकर लोगों को पौधारोपण और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं। वे शासन के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को भी आगे बढ़ा रहे हैं और विद्यार्थियों को पौधे देकर उनकी देखभाल का संकल्प दिलाते हैं। उनका लक्ष्य आने वाले वर्षों में एक लाख पौधों का निःशुल्क वितरण और रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को और व्यापक बनाना है

 
Top