संयुक्त विभाग पेंशनर संघ का तृतीय वार्षिक अधिवेशन आयोजित, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने रखे विचार, 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में संयुक्त विभाग पेंशनर संघ मुख्यालय नीमच का तृतीय वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। विधायक परिहार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

अधिवेशन के दौरान वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मालचंद शर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक योजनाओं के लिए आवेदन नहीं किया है, उनसे भी आवेदन लिए जा रहे हैं, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार पेंशनरों और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया, जिसमें 93 वर्ष के बुजुर्ग भी शामिल रहे। संगठन ने भविष्य में भी जनहित के कार्य जारी रखने की बात कही | 

Top