धानुका फैक्ट्री में 200 कर्मचारियों ने बनाई मानव श्रृंखला, नशे के खिलाफ लिया संकल्प | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मध्यप्रदेश पुलिस के "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" जन-जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच ने शहर स्थित धानुका फैक्ट्री परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में फैक्ट्री के करीब 200 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। कर्मचारियों ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर "NO TO DRUGS" का संदेश प्रदर्शित किया और समाज को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान नारकोटिक्स प्रकोष्ठ के निरीक्षक बलराम सिंह रघुवंशी ने उपस्थित कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों, इससे होने वाली सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक हानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है, इसलिए सभी की जिम्मेदारी है कि इस बुराई के खिलाफ जागरूकता फैलाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली और स्वयं नशे से दूर रहने के साथ दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। अभियान को सफल बनाने में नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच की टीम के स.उ.नि. किरण शर्मा, प्रधान आरक्षक आशीष शुक्ला, आरक्षक प्रशांत कैथवास एवं आरक्षक राहुल जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया।

Top