वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक बैठक संपन्न, मजदूरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | जावरा अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ जिला रतलाम की मासिक बैठक सीताराम बाग, जावरा में आयोजित हुई। बैठक में रतलाम, जावरा, नीमच सहित आसपास के क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय मंत्री भेरूलाल खदेड़ा ने श्रमिक हितों से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक मजदूरों तक उनका लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। जिला संयोजक राजू खराड़ी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करता है। संगठन का प्रयास रहेगा कि जिन क्षेत्रों में लोग सरकारी योजनाओं से वंचित हैं, वहां शिविर लगाकर आधार कार्ड, मजदूर कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, परिवार आईडी और जनधन खाते जैसी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। बैठक में नीमच जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवार, जिला संयोजक दुर्गाशंकर दशाणा, दशरथ मालवीय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Top