तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एसपी कार्यालय के पास बाइक सवार दो मजदूरों को मारी टक्कर, बाइक हुई क्षतिग्रस्त, हादसे में बाल-बाल बची जान। @NeemuchToday

 

नीमच टुडे न्यूज़ |नीमच शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार सामने आ रहा है। रविवार सुबह विधायक बंगले के सामने स्थित एसपी कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने काम पर जा रहे बाइक सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसा इतना तेज था कि बाइक सड़क पर घिसट गई और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि दोनों मजदूरों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो (एमपी 44 ZF 0757) तेज गति से आ रही थी। बाइक सवार अल्फेस मंसूरी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ रोज की तरह काम पर जा रहे थे, तभी अचानक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और वाहन की जानकारी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद कुछ देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 
Top