नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बीआर ट्रेवल्स की बस से 105 किलो डोडाचूरा जब्त, राजस्थान निवासी आरोपी गिरफ्तार, बस सहित 65.85 लाख रुपये का माल पकड़ा @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच सिटी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री बस से 105 किलो अफीम का डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बस सहित लाखों रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार 11 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीआर ट्रेवल्स की बस क्रमांक AR01Y9595 में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने फोरलेन स्थित जेतपुरा फंटे से चौथखेड़ा फंटे के बीच फार्म फिल्स ढाबे के पास नाकाबंदी कर बस को रोका।

तलाशी के दौरान बस की डिक्की में छिपाकर रखे 6 सफेद कट्टों से 105 किलो अफीम का डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी बंशीलाल विश्नोई (38) निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। जब्त माल की कुल कीमत करीब 65.85 लाख रुपये बताई गई है।

 
Top