नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार खड़वेलिया निवासी विकास पिता गोपाल मीणा अपने साथी सुधीर के साथ भीमपुरा में खेत पर काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। बाइक सुधीर चला रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने विकास मीणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार श्रीराम अस्पताल में जारी है।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बाइक चला रहा विकास का साथी सुधीर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस फरार युवक की तलाश के साथ यह भी पता लगा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। मृतक की असमय मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।