कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं इनरव्हील की संस्थापक ओलिवर गोल्डी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अध्यक्ष सिम्मी सलूजा ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि सचिव अल्का श्रीवास्तव ने इनरव्हील प्रार्थना का वाचन किया। बैठक में सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान श्रीराम भक्त प्रभात फेरी मंडल में नियमित रूप से शामिल होने वाले 15 महिलाओं एवं 10 पुरुषों को क्लब की पूर्व अध्यक्ष तृप्ति दुआ और मधु दुआ की ओर से 25 बरसातियां भेंट की गईं। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सरोज गांधी, अमरजीत छाबड़ा, संगीता गोयल, शारदा तौर, सीमा अरोरा, कुसुम कदम, शशि सोडानी, शोभा तोतला सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य एवं प्रभात फेरी मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। संचालन कोषाध्यक्ष हेमांगिनी त्रिवेदी ने किया तथा आभार एडीटर नेहा गुप्ता ने व्यक्त किया।