अभियान के पहले दिन पुलिस कंट्रोल रूम से जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास सहित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने साइकिल चलाकर शहरवासियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए क्रमांक-2 स्कूल मैदान पहुंची, जहां कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया।
एसपी राजेश व्यास ने बताया कि आगामी दिनों में स्कूल-कॉलेजों के साथ नशे की प्रवृत्ति वाले हॉटस्पॉट क्षेत्रों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से फुटबॉल टूर्नामेंट भी कराया जाएगा।
अभियान का संदेश “नशे से दूरी, खेल हैं जरूरी” रखा गया है। कार्यक्रम में डीएफओ एस.के. अटोदे, एएसपी हेमलता अग्रवाल, सीएसपी किरण चौहान सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।