नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच की यातायात प्रभारी सूबेदार सोनू बड़गुर्जर को राज्य सरकार ने रक्षित निरीक्षक (RI) के पद पर पदोन्नत किया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सोनू बड़गुर्जर ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी पदोन्नति पर पुलिस विभाग और शहरवासियों में खुशी का माहौल है।