खेत पर अचेत मिले 38 वर्षीय किसान की उपचार के दौरान मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज। @NeemuchToday

 

नीमच टुडे न्यूज़ |नीमच जिले के झलकी गांव में खेत पर चारा लेने गए 38 वर्षीय प्रकाश पिता श्रवण कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार शाम रोज की तरह वह खेत पर गए थे। करीब एक घंटे बाद उनके अंकल खेत पहुंचे तो प्रकाश जमीन पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल निजी वाहन से जिला चिकित्सालय लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए उदयपुर ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Top