इनर व्हील क्लब ऑफ डायमंड की नई टीम ने संभाली कमान, सेवा और महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई रफ्तार। @NeemuchToday

 

नीमच टुडे न्यूज़ |इनर व्हील क्लब ऑफ डायमंड की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण समारोह में आधिकारिक रूप से अपने दायित्व संभाल लिए। कार्यक्रम में नई टीम का स्वागत किया गया और क्लब की गतिविधियों में सहयोग देने वाले दानदाताओं एवं सदस्यों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण को नई गति देने का संकल्प लिया गया। समारोह के दौरान जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें तथा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान की गई। साथ ही डायलिसिस मरीजों की सहायता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्लब आगे भी समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहे।

Top