नीमच टुडे न्यूज़ |गोरखनाथ आश्रम के घायल श्रीनाथ गुरु का हालचाल जानने के लिए रविवार को बड़ी संख्या में संत समाज जिला अस्पताल पहुंचा। संतों ने गुरु के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ चिकित्सकों से उपचार की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान संत समाज ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। संतों का कहना है कि यदि आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संत समाज बड़ा आंदोलन करेगा और आवश्यकता पड़ने पर सड़क जाम सहित व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संत प्रतिनिधियों ने कहा कि संतों पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कानून के दायरे में लाना जरूरी है। फिलहाल श्रीनाथ गुरु का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है और मामले को लेकर संत समाज प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है।