रोटरी के दो प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित हुए रोटे पुरुषोत्तम गुप्ता, डायलिसिस सेवा में योगदान को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | रोटरी क्लब नीमच के सक्रिय सदस्य रोटे पुरुषोत्तम गुप्ता को समाजसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रोटरी अंतर्राष्ट्रीय मंडल 3040 द्वारा 'रोटरी ग्लोबल ग्रांट विज़नरी अवार्ड' एवं 'एक्ज़ेम्प्लेरी सर्विस अवार्ड' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इंदौर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे सुशील मल्होत्रा एवं प्रथम महिला रूबी मल्होत्रा ने प्रदान किया। रोटे पुरुषोत्तम गुप्ता को यह उपलब्धि रोटरी फाउंडेशन के ग्लोबल ग्रांट प्रोजेक्ट के अंतर्गत नीमच मानव सेवा समिति को चार अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनें उपलब्ध कराने में उनके विशेष योगदान के लिए मिली। इस पहल से नीमच सहित आसपास के क्षेत्रों के जरूरतमंद किडनी मरीजों को कम खर्च अथवा निःशुल्क डायलिसिस सुविधा का लाभ मिल रहा है। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने इसे मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। इस सम्मान पर रोटरी क्लब नीमच के अध्यक्ष रोटे गिरधारीलाल गोयल सहित क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रोटे पुरुषोत्तम गुप्ता को बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की और इसे पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बताया।

Top