नीमच टुडे न्यूज़ | कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शासकीय मंदिर एवं चरागाह की भूमि पर किए गए अतिक्रमण की शिकायत पर राजस्व विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कब्जा हटाकर आमजन के लिए आवागमन का मार्ग सुगम बना दिया। शिकायतकर्ता ने आवेदन में बताया था कि अतिक्रमण के कारण खेत तक आने-जाने का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। शिकायत मिलते ही राजस्व अमले ने मौके का निरीक्षण किया और शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर उसे समतल कराया। कार्रवाई के बाद शिकायतकर्ता सहित ग्रामीणों को राहत मिली और रास्ता फिर से चालू हो गया। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। वहीं 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा पंख अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।