महाकाल दर्शन जाते समय भाजपा जैसलमेर जिला अध्यक्ष दलपत सिंह हीगड़ा का मिशन न्यू इंडिया ने किया सम्मान | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच-मनासा मार्ग पर मिशन न्यू इंडिया के पदाधिकारियों ने राजस्थान के जैसलमेर भाजपा जिला अध्यक्ष दलपत सिंह हीगड़ा का सम्मान किया। उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जाते समय आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें सनातन धर्म का प्रतीक केसरिया दुपट्टा एवं मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। मिशन न्यू इंडिया के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार ने बताया कि दलपत सिंह हीगड़ा को संगठनात्मक नेतृत्व, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने तथा केंद्र और राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान देश की सुख-समृद्धि एवं आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सफलता की कामना भी की गई। कार्यक्रम में मिशन न्यू इंडिया मध्यप्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार, प्रदेश सचिव दुर्गाशंकर दंशाणा, प्रदेश मंत्री दिलीप लालवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव तथा जिला सहसचिव मुकेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए संगठनात्मक समन्वय और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।

Top