मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 41 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले की मनासा पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 41 किलो 200 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की एसप्रेसो कार में डोडाचूरा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर 20 जुलाई को डिकेन रोड स्थित भेरू बावजी अखेपुर बावड़ा फंटा पर नाकाबंदी की गई नाकाबंदी के दौरान राजस्थान नंबर आरजे-27 सीएल-8706 की एसप्रेसो कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से 41 किलो 200 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने चालक पप्पूलाल पिता छगनलाल गेहलोत निवासी बोरखेड़ी पाणेरी, थाना नीमच सिटी को गिरफ्तार कर वाहन सहित मादक पदार्थ जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। कार्रवाई में थाना मनासा की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Top