नीमच टुडे न्यूज़ | रोटरी क्लब नीमच की मासिक बैठक रविवार दोपहर एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सावन माह के दौरान वृक्षारोपण अभियान, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले सेवा प्रकल्पों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प भी लिया। बैठक में विद्यालयों में उपयोगी पाठ्य सामग्री वितरण, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं अन्य सामाजिक सेवा गतिविधियों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि रोटरी क्लब भविष्य में भी समाज के विभिन्न वर्गों के हित में सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। बैठक में ओम काबरा, मयंक जायसवाल, आदर्श भारती, कोषाध्यक्ष सचिन, अनिल कुमार तोतला, अनिल दरक, मुकेश बाहेती, आशीष दरक, संदेश मंडोवरा, निर्मल दरक सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित रहे।