नीमच टुडे न्यूज़ | वैष्णव बैरागी समाज छात्रावास, मंदसौर के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र बैरागी (अत्री माताजी) के सर्वसम्मति से मनोनयन पर वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। समाज की ओर से उन्हें बधाई देते हुए सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। समाजजनों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में छात्रावास शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और संगठन के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि नरेंद्र बैरागी समाजसेवा के प्रति समर्पित और सक्रिय व्यक्तित्व हैं। उनके नेतृत्व में छात्रावास के विकास, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने कहा कि छात्रावास समाज के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और एक दूरदर्शी नेतृत्व से संस्था को नई दिशा मिलेगी। वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच ने आशा व्यक्त की कि वे सभी ट्रस्टियों, वरिष्ठजनों और समाजजनों के सहयोग से पारदर्शिता एवं सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा समाजहित के रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी भानुप्रिया बैरागी ने दी।