दस्तक अभियान की मैदानी समीक्षा, सीएमएचओ और डीपीओ ने दिए लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले में संचालित दस्तक अभियान की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद और महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से मैदानी निरीक्षण कर समीक्षा की। अधिकारियों ने अभियान के प्रभावी संचालन को लेकर संबंधित अमले को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बोरखेड़ी और रायसिंहपुरा में पांच वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच, वृद्धि निगरानी, विटामिन-ए की खुराक, ओआरएस एवं जिंक वितरण, कुपोषित बच्चों की पहचान तथा गर्भवती महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। साथ ही पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सीएचओ, एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी पात्र बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए तथा जरूरतमंदों को तत्काल उपचार और रेफरल सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Top