सलमा मार्केट में ग्रीन पर्दे की आड़ में निर्माण का आरोप, जांच और कार्रवाई की मांग | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शहर की सलमा मार्केट में एक निर्माण कार्य को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों ने बंगला नंबर 46-बी में ग्रीन पर्दे की आड़ में बिना अनुमति निर्माण किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि व्यस्त बाजार क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य जारी है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यदि निर्माण की विधिवत स्वीकृति नहीं ली गई है, तो यह नगर पालिका के भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन हो सकता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्माण की वैधता स्पष्ट करने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।फिलहाल इस मामले में संबंधित पक्ष या नगर पालिका की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब लोगों की नजर प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Top