उप जेल जावद में पदोन्नत अधिकारियों का सम्मान, नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | राज्य शासन के पदोन्नति आदेश के बाद उप जेल जावद में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य प्रहरी राजेंद्र वर्मा को प्रमुख मुख्य प्रहरी तथा प्रहरी अवधेश सिंह भदौरिया, रामगिरी गोस्वामी और सूरज वर्मा को मुख्य प्रहरी पद पर पदोन्नत होने पर सम्मानित किया गया।समारोह में सहायक जेल अधीक्षक डॉ. अंशुल गर्ग ने पदोन्नत अधिकारियों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान है। कार्यक्रम में उप जेल जावद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर पदोन्नत अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में उप जेल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Top