गुरु पूर्णिमा पर सुप्रभात मित्र मंडल में योग गुरुओं का सम्मान, गुरु महिमा पर दिए प्रेरक संदेश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नीमच की योग एवं प्राणायाम के लिए समर्पित संस्था सुप्रभात मित्र मंडल द्वारा गांधी वाटिका में श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। नियमित योग एवं प्राणायाम सत्र के बाद आयोजित समारोह में योग गुरुओं का सम्मान किया गया तथा गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में संरक्षक एडवोकेट तेजपाल जैन के नेतृत्व में योग गुरु शिव महेश्वरी, नंदू सर्राफ, दिलीप चौधरी, डॉ. माधुरी चौरसिया, अनिल सिंघल और मीना मित्तल सहित अन्य योग गुरुओं का सम्मान किया गया। संस्था के सक्रिय कार्यकर्ता बिल्लू भाई को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने गुरु को जीवन का मार्गदर्शक बताते हुए योग, संस्कार और स्वस्थ जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष योग साधकों ने सहभागिता की। संचालन नवल मित्तल ने किया तथा आभार सचिव राकेश पाटीदार ने व्यक्त किया।

Top