गणेश प्रतिमाओं के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ पर विहिप का ऐतराज, कार्टून रूपी प्रतिमाओं पर रोक लगाने की मांग, कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने जिले में स्थापित होने वाली गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। विहिप ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से कई स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को मूल स्वरूप से अलग कार्टून या अन्य रूपों में स्थापित किया जा रहा है, जिसे संगठन ने हिंदू धार्मिक भावनाओं के विपरीत बताया है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मालवा प्रांत की नीमच जिला इकाई ने मांग की है कि आगामी 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश उत्सव में केवल भगवान श्री गणेश के पारंपरिक एवं वास्तविक स्वरूप वाली प्रतिमाओं को ही स्थापना की अनुमति दी जाए।

संगठन का कहना है कि कार्टून या विवादित स्वरूप की प्रतिमाएं किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी। साथ ही ऐसे स्वरूप की प्रतिमाएं बनाने वाले मूर्तिकारों के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गर्ग, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव एवं जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा पदाधिकारियों ने मूर्तिकारों के यहां पहुंचकर भी भगवान श्री गणेश के मूल स्वरूप की प्रतिमाएं ही बनाने का आग्रह किया। संगठन ने कहा कि यदि विवादित स्वरूप की प्रतिमाएं स्थापित की गईं तो उसका विरोध किया जाएगा।

Top