स्वामी विवेकानंद कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण, एनएसजी ने लगाया हरियाली का संकल्प | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच प्रधानमंत्री उत्कृष्टता स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नीमच में नगर समस्या सुझाव ग्रुप (एनएसजी) द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार मुख्य अतिथि रहे, जबकि एनएसजी के संस्थापक विवेक खंडेलवाल ‘सोनू’ ने अध्यक्षता की। प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद महाविद्यालय परिसर में आम सहित विभिन्न पौधों का रोपण किया गया। विधायक परिहार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 10 पौधे लगाने चाहिए। विवेक खंडेलवाल ने कहा कि एनएसजी का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी निभाना भी है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, एनसीसी कैडेट्स, एनएसजी सदस्य एवं बड़ी संख्या में

Top