28 वर्षों की शैक्षणिक सेवा के बाद प्राथमिक शिक्षक बाबूलाल छीपा सेवानिवृत्त, विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में दिया उल्लेखनीय योगदान | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच प्राथमिक शाला विजयातलाई के प्राथमिक शिक्षक बाबूलाल छीपा 31 जुलाई 2026 को लगभग 28 वर्षों की गौरवशाली शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 1 अप्रैल 1998 को अपनी सेवाओं की शुरुआत की थी। सेवा काल के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपने कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित, सरल एवं समर्पित व्यक्तित्व के कारण वे विद्यार्थियों, अभिभावकों और सहकर्मियों के बीच सदैव सम्मानित रहे। शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और स्नेहपूर्ण व्यवहार को लंबे समय तक याद किया जाएगा। सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने उनका सम्मान करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

Top