बमोरी में आयुष विभाग का निःशुल्क आयुर्वेद शिविर, 34 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी गई दवाएं | @NeemuchToday
नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय बमोरा द्वारा ग्राम बमोरी के आंगनवाड़ी केंद्र में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 34 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। वहीं संधिवात, चर्म रोग, श्वास, कास, प्रतिश्याय, उदर रोग, रक्ताल्पता, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अर्श एवं अम्लपित्त सहित विभिन्न बीमारियों से संबंधित मरीजों का परीक्षण कर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस दौरान आयुर्वेद आधारित दिनचर्या, तनाव प्रबंधन, नशा मुक्ति तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के महत्व की भी जानकारी दी गई। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में डॉ. तारेन्द्र सिंह सोनगरा एवं कान सिंह राणावत ने चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। कुल 34 हितग्राहियों ने शिविर का लाभ उठाया।