घर की डीपी बनी मौत का कारण, करंट लगने से बुजुर्ग की मौत | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले के सरवानिया चौकी क्षेत्र के ग्राम खेड़ा बांगरेड में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घर की डीपी में अचानक करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से अमरसिंह पिता गोराजी (50), निवासी खेड़ा बांगरेड गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला चिकित्सालय पुलिस चौकी ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डीपी में करंट फैलने से हादसा हुआ, हालांकि पुलिस और संबंधित विभाग पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही करंट फैलने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रशासन ने लोगों से बिजली उपकरणों और विद्युत लाइनों के आसपास सावधानी बरतने की अपील भी की है।

Top
https://satudata.kemenpora.go.id/