शोरूम चौराहे से 1.445 किलो अफीम के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, बस का इंतजार करते दबोचा | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 445 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शोरूम चौराहे पर राजस्थान जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को उपनिरीक्षक दिवान सिंह चौहान को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अफीम लेकर शोरूम चौराहे पर खड़ा है। सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए पुलिस टीम ने कार्रवाई की और आरोपी श्रवण कुमार पिता मुखराम माली (37), निवासी फिरोजपुर (पंजाब), हाल मुकाम तिवरी, थाना ओसिया, जिला जोधपुर (राजस्थान) के कब्जे से 1 किलो 445 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना नीमच कैंट में अपराध क्रमांक 394/2026 के तहत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अफीम की खरीद-फरोख्त और तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिवान सिंह चौहान सहित थाना नीमच कैंट की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Top
https://satudata.kemenpora.go.id/