महाकाल स्पेशल ट्रेन में नीमच को नहीं मिली जगह, कांग्रेस ने उठाए सवाल | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच श्रावण मास में महाकाल दर्शन के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा उज्जैन-भोपाल के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने के निर्णय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि पहले से बेहतर रेल सुविधा वाले रूट को प्राथमिकता दी गई, जबकि वर्षों से बेहतर रेल संपर्क की मांग कर रहे नीमच और मंदसौर के श्रद्धालुओं को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या महाकाल के शिवभक्त केवल भोपाल क्षेत्र में ही रहते हैं। बाहेती ने सांसद सुधीर गुप्ता और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं तो कम से कम एक ट्रेन नीमच से भोपाल वाया उज्जैन भी संचालित की जानी चाहिए थी। उनका कहना है कि इससे दोनों जिलों के श्रद्धालुओं को महाकाल दर्शन के साथ राजधानी तक सीधी रेल सुविधा मिलती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वंदे भारत, अमृत भारत और अन्य नई रेल सुविधाओं में भी नीमच को अपेक्षित महत्व नहीं मिला है। कांग्रेस ने रेल मंत्रालय से नीमच-मंदसौर क्षेत्र के लिए महाकाल दर्शन हेतु विशेष ट्रेन चलाने की मांग दोहराते हुए कहा कि वह इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी।

Top
https://satudata.kemenpora.go.id/