राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से अगस्त माह के शासकीय कार्यों का शुभारंभ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कलेक्टर कार्यालय परिसर में सोमवार को माह के प्रथम कार्यदिवस पर राष्ट्रगान, वंदे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन के साथ अगस्त माह के शासकीय कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में कलेक्टोरेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक साथ राष्ट्रगान, वंदे मातरम् और मध्यप्रदेश गान का गायन किया। इसके बाद अगस्त माह के शासकीय कार्यों की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे सहित कलेक्टोरेट, राजस्व, भू-अभिलेख, सहकारिता, शिक्षा, कोषालय, आबकारी, जनसंपर्क, नगरीय प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Top
https://satudata.kemenpora.go.id/