नीमच टुडे न्यूज़ | जिले में अवैध रेत खनन को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कुंडला, खानखेड़ी, कुंडवासा, नलवा और राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से अवैध रेत खनन में इस्तेमाल होने वाली पानी में डूबी मशीनों (फाइटर) को बाहर निकाला जा रहा है, जिससे खनन गतिविधियां दोबारा शुरू किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वीडियो के साथ यह भी दावा किया जा रहा है कि रेत कारोबार से जुड़े लोगों में प्रशासनिक कार्रवाई का कोई भय नहीं है। हालांकि, Neemuch Today इस वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। मामले पर फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे सही पाए जाते हैं, तो यह अवैध रेत खनन पर कार्रवाई और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।