गोमाबाई रोड पर नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में नगर पालिका ने सोमवार को गोमाबाई रोड पर विशेष अभियान चलाकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी की मदद से अतिक्रमण तोड़े गए और कई स्थानों से अवैध रूप से रखा सामान भी जब्त किया गया। नगर पालिका अधिकारियों ने अभियान के दौरान संबंधित लोगों को समझाइश देते हुए भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों और शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया, टेकचंद बूंदकर सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पालिका ने शहरवासियों से सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करने और शहर को व्यवस्थित एवं सुगम बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Top
https://satudata.kemenpora.go.id/