खुलासा न्यूज | नीमच की धरा से खबरों की दुनिया में दैनिक अखबार नीमच टुडे खुलासा का शानदार आगाज हुआ। रविवार को टाउन हॉल में महामंडलेश्वर सुरेशानंद जी महाराज, सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व मंत्री एवं जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, प्रसिद्ध कालोनाइजर भारत जारोली, ज्ञानोदय ग्रुप के चेयरमेन अनिल चौरसिया, प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष चौपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती, पूर्व नपाध्यक्ष राकेश जैन, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, मनासा के भाजपा नेता अजय तिवारी, किसान नेता राजकुमार अहीर, सन आफ बंजारा आर सागर कछावा, पूर्व नारकोटिक्स अधिकारी एमके पिपल, सोलर उद्योगपति वैभव त्रिवेदी, अशीष विश्वकर्मा ने किया। स्वागत भाषण प्रधान संपादक राकेश सोन ने दिया। संपादक प्रीति सोन, मार्केटिंग मैनेजर अंकित जेरिया, मार्केटिंग एक्जीक्युटिव सौरभ सोन सहित स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया। संचालन पंकज श्रीवास्तव ने किया और आभार मनोहर अंब ने माना। इनका किया गया सम्मान पत्रकारगण- वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सेठी मालवा आज तक, भूपेंद्र गौड़ स्वर्णिम हिंदुस्तान, कमलेश सारड़ा जावद, मुकेश साहरिया पत्रिका, प्रदीप जैन सिंगोली, पवन शर्मा आईएनएस, कमलकांत जोशी दैनिक भास्कर, मनीष कौशल दशपुर एक्सप्रेस, दीपक खताबिया एमपी-44, गोपाल जोशी मनासा, बीएल दमामी मनासा, राजेश लक्षकार जीरन, जगदीश सेन डिकेन, अशोक व्यास डिकेन, भगत मांगरिया चीताखेड़ा का सम्मान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों -साहित्यकार प्रमोद रामावत, ज्ञानोदय विश्वविद्यालय की कुलाधिपति माधुरी चौरसिया, पर्यावरणविद जगदीश शर्मा, समाजसेवी रमेश कदम, शिक्षाविद रमेश मोरे, समाजसेवी मीनू लालवानी, चित्रकार राहुलदेव लोहर, प्रसिद्ध बैंबूमेन कमलाशंकर विश्वकर्मा का सम्मान किया गया।
-
इन्होंने कहा-
मेरे प्रिय शिष्य राकेश सोन ने पत्रकारिता में अपना अलग मुकाम बनाया है, वे सदैव सकारात्मक पत्रकारिता के धनी रहे हैं। उन्हें खूब आशीर्वाद- महामंडलेश्वर श्री सुरेशानंद जी महाराज।
नीमच की आवाज अब नीमच टुडे खुलासा बनेगा। यह अखबार पत्रकारिता के सच्चे मापदंडों पर खरा उतरेगा। ऐसी कामना करते हैं।– सुधीर गुप्ता, सांसद, नीमच मंदसौर क्षेत्र।
पत्रकारिता एक कठिन कार्य है और आज के दौर में अखबार प्रारंभ कर रहे हैं, चुनौतीपूर्ण है। भाई राकेश सोन को हार्दिक बधाई-शुभकामनाएं।– ओमप्रकाश सखलेचा, पूर्व मंत्री एवं जावद विधायक।
एक लंबा दैनिक भास्कर में देने के बाद पत्रकारित के क्षेत्र में भाई राकेश सोन ने नई ऊंचाई प्राप्त की है। नए कार्य के लिए हार्दिक बधाई-शुभकामनाएं- दिलीप सिंह परिहार, विधायक नीमच।
राकेश जी सोन ने एक लंबे समय से पत्रकारिता को जिया है, सकारात्मक खबर को लेकर उन्होंने अलग पहचान बनाई है।– स्वाति चौपड़ा अध्यक्ष नपा नीमच।
पत्रकारिता अच्छी और सच्ची होना चाहिए। भाई राकेश सोन की पत्रकारिता की धार हमने देखी है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई।– वंदना खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा नीमच।
राकेश जी सोन मेरे बचपन के मित्र है। उनकी पत्रकारिता को करीब से देखा है। उन्हें शुभकामनाएं। -तरूण बाहेती, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस।
चूड़ी गली से निकलकर पत्रकारिता की में पहचान बनना कठिन था लेकिन राकेश जी ने इस क्षेत्र में अलग नाम कमाया है और उन्हें बहुत-बहुत बधाई- अनिल चौरसिया, शिक्षाविद नीमच।
हमने पत्रकारिता के कई रूपों को देखा है, अच्छी और सच्ची पत्रकारिता भाई राकेश सोन ने की है। उन्हें नए अखबार की शुभकामनाएं- संतोष चौपड़ा।
खबरे करना और उन्हें बनना कठिन है, पत्रकारिता के दौर में राकेश भाई ने अच्छा कार्य किया है।– अजय तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता मनासा।