नीमच टुडे न्यूज | नीमच के शातिर बदमाश कमलेश धनगर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष चौपड़ा के भतीजे हर्षित चौपड़ा को जमीन देने के बहाने कॉलेज रोड बुलाया और वहां से काले रंगी स्कार्पियों से राजस्थान के निंबाहेडा ले गया। निंबाहेड़ा के पास एक-दो जमीन दिखाने के बाद सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट शुरू कर दी और मोबाइल छीन लिया। बाद में अपहरण कर घरवालों से 50 लाख रुपए की डिमांड की। बताया जाता है कि 25 लाख रुपए की व्यवस्था कर कमलेश धनगर को दिए तब कहीं जाकर उसने हर्षित चौपड़ा को छोड़ा। इधर निंबाहेड़ा पुलिस ने कमलेश धनगर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं नीमच सिटी पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नीमच सिटी पुलिस कमलेश धनगर को निंबाहेड़ा से नीमच ला रही है।