एसपी राजेश व्यास की मौजूदगी में होगा कराटे-ताइक्वांडो फाइट प्रदर्शन, प्रतिभाओं का होगा सम्मान | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शहर में कराटे एवं ताइक्वांडो खिलाड़ियों द्वारा शानदार फाइट प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन 16 मई 2026 को शाम 5 बजे पुरानी रेलवे इंग्लिश स्कूल परिसर, आरपीएफ बैरिक के पास किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास उपस्थित रहेंगे। उनके करकमलों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम मुख्य प्रशिक्षक जयप्रकाश लोधा के मार्गदर्शन में आयोजित होगा, जहां खिलाड़ी कराटे और ताइक्वांडो की फाइट तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रतनलाल निर्वाण करेंगे जबकि रेफरसीप की भूमिका कु. भूमिका निभाएंगी। आयोजन के संयोजक ए.सी. वर्मा हेल्थ इंस्पेक्टर एवं प्रेम कलोसिया हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Top