नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले में प्रशासनिक एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर गुरुवार को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां जारी की गईं। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 21 मई 2026 को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अमित नार्गेश ने समिति सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। वहीं सीआरपीएफ के डीएएसओ कोर्स क्रमांक-99 के सहायक उप निरीक्षकों का सत्यापन एवं शपथ ग्रहण समारोह 25 मई को सुबह 7 बजे आरटीसी नीमच के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दर्शनलाल गोला शामिल होंगे। इसके अलावा मिशन वात्सल्य के तहत आयुष भवन नीमच में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
