नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जनजातीय कार्य विभाग की तत्परता से अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्रा कुमारी नंदू की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया है। एमपीटास्क पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन नहीं होने के कारण छात्रा को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। ग्राम टामोटी में 5 मई को आयोजित रात्रि चौपाल में छात्रा ने कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर समस्या बताई थी। कलेक्टर के निर्देश पर जनजातीय कार्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्रा के आवश्यक दस्तावेज एकत्रित कर एमपीटास्क पोर्टल पर उसका प्रोफाइल पंजीयन पूरा कराया। जिला संयोजक राकेश कुमार राठौर एवं जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास कुकड़ेश्वर की अधीक्षिका के सहयोग से प्रक्रिया पूरी हुई। अब छात्रा को आगामी शैक्षणिक सत्र से छात्रावास प्रवेश सहित जनजातीय कार्य विभाग की सभी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
