नीमच टुडे न्यूज़ | चार साल की मासूम नंदनी। जिसने अभी सही से चलना भी नहीं सीखा और न ही खाना सीखा उससे पहले वह कैंसर जैसी घातक बीमारी की चपेट में आ गई है। उसे ब्लड कैंसर है। सालभर पहले तक की बात है, वह घर में दौड़ती, खेलती और खिलखिलाती तो पूरा घर महकता लेकिन जब से ब्लड कैंसर की बात पता चली है तब से घर में सब खुशिंया छीन गई। बेटी का जीवन बचाने के लिए परिजन कभी उदयपुर और कभी अहमदाबाद जाते हैं, बस प्रयास यही रहता है कि हमारी बेटी कैंसर से बच जाए।