चीताखेड़ा में कैंसर का कहर जारी, रूकमणी बाई समेत कई ग्रामीण बीमारी से जूझ रहे | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | चीताखेड़ा गांव की 60 वर्षीय रूकमणी बाई पिछले करीब दो वर्षों से कैंसर से पीड़ित हैं। परिजन लगातार उनका इलाज करा रहे हैं, लेकिन बीमारी में कोई खास सुधार नहीं हो पा रहा है। रूकमणी बाई की तरह गांव में कई अन्य लोग भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगभग हर महीने कैंसर से एक मौत हो रही है और नए मरीज सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद अब तक बीमारी के कारणों की गंभीर जांच नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और जिम्मेदार विभागों की ओर से लंबे समय तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। गांव में बढ़ते कैंसर मामलों को लेकर लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है

Top