मनासा-जावद में विस्फोटक गोदामों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों ने जांची सुरक्षा व्यवस्था | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर तहसील मनासा एवं जावद क्षेत्र में संचालित विस्फोटक भंडारणों का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। मनासा एसडीएम किरण आंजना, तहसीलदार मुकेश निगम, नायब तहसीलदार रूपसिंह राजपूत एवं संबंधित पटवारियों की मौजूदगी में उचेड़ स्थित जय माता दी इंटरप्राइजेस के विस्फोटक गोदाम का निरीक्षण किया गया, जहां गोदाम पूरी तरह खाली मिला और कोई विस्फोटक सामग्री संग्रहित नहीं पाई गई। वहीं सांडिया स्थित अनिल मूंदड़ा एंड कंपनी के गोदाम में जिलेटिन रॉड, डेटोनेटिंग फ्यूज, ई-डेट और डीटीएच/टीएलडी सामग्री नियमानुसार संग्रहित मिली। निरीक्षण के दौरान गोदाम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी पाई गई। दूसरी ओर एसडीएम जावद  प्रीती संघवी ने भी क्षेत्र के विस्फोटक एवं पटाखा गोदामों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा मानकों के पालन हेतु लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं।

Top