गोमाबाई नेत्रालय में कालापानी और मोतियाबिंद से पीड़ित महिला की आंख का सफल ऑपरेशन, मिली नई रोशनी | @NeemuchToday

 नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच राजस्थान के झालावाड़ जिले के ग्राम पचपहाड़ निवासी 56 वर्षीय नानी बाई गुर्जर की आंख का गोमाबाई नेत्रालय में सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई रोशनी दी गई। नानी बाई लंबे समय से ग्लूकोमा (कालापानी) और मोतियाबिंद जैसी गंभीर नेत्र बीमारी से पीड़ित थीं। आंखों में लगातार दर्द और धुंधला दिखाई देने के कारण उन्हें दैनिक कार्य करने में भी परेशानी हो रही थी। कई स्थानों पर उपचार कराने के बाद भी राहत नहीं मिलने पर वे गोमाबाई नेत्रालय पहुंचीं। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच के दौरान पाया कि उनकी आंख में ग्लूकोमा और मोतियाबिंद दोनों गंभीर स्थिति में हैं तथा आंख का दबाव काफी बढ़ चुका है। चिकित्सकों ने पहले विशेष उपचार से आंख का दबाव नियंत्रित किया, इसके बाद जटिल ग्लूकोमा-मोतियाबिंद सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। ऑपरेशन के बाद अब नानी बाई की आंख सुरक्षित है, उन्हें पहले से स्पष्ट दिखाई देने लगा है और लंबे समय से हो रहे दर्द से भी राहत मिली है।

Top