NEET पेपर लीक से युवाओं का टूटा भरोसा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग- वैभव अहीर | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच NEET पेपर लीक मामले को लेकर नीमच युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैभव अहीर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं वर्षों तक मेहनत कर डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भरोसे को तोड़ देती हैं। वैभव अहीर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद गंभीर मामला है, जिससे परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भ्रष्ट लोग पैसों के लालच में युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं। युवा कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी जोर दिया।

Top