नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस निकालेगी विशाल मशाल जुलूस | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शनिवार शाम 7:30 बजे नीमच में विशाल मशाल जुलूस निकालेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि केंद्र सरकार की लापरवाही और कमजोर व्यवस्था के कारण लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। मेहनती विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ बड़ा अन्याय हुआ है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। मशाल जुलूस 40 चौराहा से शुरू होकर नया बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः 40 चौराहा पहुंचेगा। समापन पर युवा कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में पुतला दहन भी किया जाएगा। कांग्रेस ने जिले के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, छात्र संगठनों और युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर छात्रों के भविष्य की लड़ाई में आवाज उठाने की अपील की है।

Top