जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमुनिया कला के औषधालय परिसर में शनिवार को योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और लाभार्थियों को योग के महत्व तथा नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित लोगों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम और कपालभाति सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” का संदेश देते हुए सभी को स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में 25 लाभार्थियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डॉ. विमला पाटीदार,  भावना बैरागी,  विनीत सोनी,  आनंद शर्मा एवं  श्वेता जोशी का विशेष सहयोग रहा। आयुष विभाग द्वारा जिले में लगातार योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Top