हज यात्रा पर रवाना होंगे मुन्ना भाई दुर्रानी, नीमच सिटी में हुआ भव्य इस्तकबाल | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शहर के वरिष्ठ समाजसेवी मुन्ना भाई दुर्रानी के हज यात्रा पर रवाना होने से पहले नीमच सिटी में उनका भव्य इस्तकबाल किया गया। मुन्ना भाई दुर्रानी 18 मई को इस्लाम की सबसे मुकद्दस मक्का मदीना हज यात्रा के लिए रवाना होंगे। हज यात्रा पर जाने से पहले शहर के सर्व समाज के लोगों द्वारा उन्हें मुबारकबाद और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

प्रताप चौक पुलिया पर आयोजित इस्तकबाल कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के वरिष्ठ जागरूक नागरिक हाजी जाहिद भाई पठान के नेतृत्व में मुन्ना भाई दुर्रानी का साफा बांधकर और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके हज सफर की कामयाबी और सलामती की दुआएं कीं। कार्यक्रम में आजम भाई पठान बघाना वाले विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान इकबाल भाई, अजहर भाई, जुनैद भाई, डॉ. मेहमूद पठान, शरीफ भाई एमपीईबी, शानू भाई, तोहिद भाई, कयूम भाई, शाहिद भाई, यूनुस कुरैशी, अत्ताउल्लाह खान, तौफीक भाई मेडिकल, फिरोज भाई पठान, हनीफ भाई पठान सहित अब्दुल रशीद खोखर समेत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Top